शिक्षा के प्रति लोगों को करें जागरूक: डीडीसी

-बैठक के दौरान चुनाव कर सभी अधिकारियों का किया गया चयन-संत गार्डगे की जयंती कल्याण छात्रावास में मनाया जायेगाप्रतिनिधि, मधेपुराअनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ मधेपुरा इकाई का चुनाव रविवार को डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में हुई. इसमें संघ के सदस्य काफी तादाद में हिस्सा लिये. चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से उप विकास आयुक्त […]
-बैठक के दौरान चुनाव कर सभी अधिकारियों का किया गया चयन-संत गार्डगे की जयंती कल्याण छात्रावास में मनाया जायेगाप्रतिनिधि, मधेपुराअनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ मधेपुरा इकाई का चुनाव रविवार को डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में हुई. इसमें संघ के सदस्य काफी तादाद में हिस्सा लिये. चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार संघ के अध्यक्ष मनोनीत किये गये. वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ जावाहर पासवान और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत प्रकाश, रामजी सुधाकर मनोनीत किये गये. सचिव डॉ उदित कुमार राजा को बनाया गया. संयुक्त सचिव के पद पर शिक्षक सुभाष पासवान मनोनीत किये गये. चुनाव के दौरान संघ के कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन भी किया गया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष डीडीसी मिथिलेश कुमार ने संत गार्डगे की जीवनी पर प्रकाश डाला. डीडीसी ने संघ के सभी सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि आप कार्य क्षेत्र में रह कर भी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर सकते हैं. बैठक के दौरान सोमवार को संत गार्डगे की जयंती धूम-धाम से कल्याण छात्रावास परिसर में मनाने की जानकारी दी गयी. साथ ही संघ की अगली बैठक 15 मार्च को बुलाने की बात कही गयी. इस दौरान बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव राम, मुकेश रंजन, जवाहर पासवान, कमल दास, सुरेंद्र पासवान, चितरंजन, सियाराम मोची, गुंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










