मनरेगा व इंदिरा आवास कर्मियों को मिला मोबाइल

Published at :21 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा व इंदिरा आवास कर्मियों को मिला मोबाइल

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुराडीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित कर जिले के सभी इंदिरा आवास व मनरेगा कर्मियों के बीच मोबाइल और सीम का वितरण किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ इंदिरा आवास व मनरेगा कर्मियों के द्वारा किया गया. मौके पर जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुराडीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित कर जिले के सभी इंदिरा आवास व मनरेगा कर्मियों के बीच मोबाइल और सीम का वितरण किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ इंदिरा आवास व मनरेगा कर्मियों के द्वारा किया गया. मौके पर जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा ने कहा कि सृजित मानव दिवस के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धि पाना गौरव की बात है. इंदिरा आवास व मनरेगा कर्मी अब सरकारी मोबाइल से जुड़ कर त्वरित गति से कार्यों का निष्पादन करेंगे. मौके पर उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार कहा कि एक अप्रैल से विकास से संबंधित नई योजनाओं का शुभारंभ किया जायेगा. मौके पर ओएस सपन कुमार चौधरी, तकनीकी सहायक, जय शंकर जायसवाल सहित इंदिरा आवास पर्यवेक्षक, मनरेगा पीओ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन