नीतीश के राज में दिखेगा सुशासन: विधायक

Published at :20 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के राज में दिखेगा सुशासन: विधायक

मधेपुरा: मधेपुरा के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफे से गद्दारों, अपराधियों, सामंतों व सांप्रदायिक शक्तियों के सपने टूट गये हैं. उन्होंने कहा कि मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी लाइन से अलग हट कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं कोसी […]

विज्ञापन

मधेपुरा: मधेपुरा के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफे से गद्दारों, अपराधियों, सामंतों व सांप्रदायिक शक्तियों के सपने टूट गये हैं. उन्होंने कहा कि मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी लाइन से अलग हट कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं कोसी क्षेत्र के जनता के साथ विश्वासघात किया है. भाजपा के इशारे पर भय, छल, बल पद एवं धन के सहारे सत्ता को अपने हित में इस्तेमाल करने का प्रयास किया गया.उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में राज्य में शांति व सुशासन स्थापित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन