शिव शिष्यों ने चलाया सफाई अभियान

Published at :20 Feb 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिव शिष्यों ने चलाया सफाई अभियान

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – जीतापुर (मधेपुरा). मुरलीगंज प्रखंड के परवा नवटोल चौक पर शिव गुरु के शिष्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें शिष्यों के द्वारा चौके सहित अन्य गलियों को भी साफ किया गया. मालूम हो कि शनिवार को (21 से 22 फरवरी तक) दो दिवसीय जिला स्तर पर शिव गुरु परिचर्चा […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – जीतापुर (मधेपुरा). मुरलीगंज प्रखंड के परवा नवटोल चौक पर शिव गुरु के शिष्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें शिष्यों के द्वारा चौके सहित अन्य गलियों को भी साफ किया गया. मालूम हो कि शनिवार को (21 से 22 फरवरी तक) दो दिवसीय जिला स्तर पर शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है. परिचर्चा में लाखों लोगों की शामिल होने की संभावना है. शिव शिष्य पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत आज शुक्रवार से किया गया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. स्वच्छता में ही इश्वर का वास होता है. मौके पर शंभु प्रसाद सिंह, विमल कुमार सिंह, भगवान प्रसाद, अनिल यादव, राधा कृष्ण कुमार, सनोज कुमार पासवान, संजय दास, योगेंद्र ठाकुर, महादेव यादव, उपेंद्र चौधरी, चंद्रहास मंडल, शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों शिष्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन