युवक ने किया जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश

फोटो – 37कैप्शन – अस्पताल में इलाज रत युवक व अन्य प्रतिनिधि, उदाकिशनुगंजइंटर परीक्षा को लेकर उदाकिशुनगंज पहुंचे एक युवक ने जहर खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की. फिलहाल युवक का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. पीएचसी के चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर बतायी है. घटना के बाबत युवक के मौसेरे […]
फोटो – 37कैप्शन – अस्पताल में इलाज रत युवक व अन्य प्रतिनिधि, उदाकिशनुगंजइंटर परीक्षा को लेकर उदाकिशुनगंज पहुंचे एक युवक ने जहर खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की. फिलहाल युवक का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. पीएचसी के चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर बतायी है. घटना के बाबत युवक के मौसेरे भाई संजय दत्त ने बताया कि वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने आये हुए है. उनसे मिलने उनका मौसेरा भाई कटिहार जिला निवासी जितेंद्र कुमार बुधवार की सुबह उदाकिशुनगंज पहुंचा था. संजय ने बताया कि अपने रिश्तेदार के एक लड़की से जितेंद्र का प्रेम -प्रसंग चल रहा है. वह लड़की भी परीक्षा देने उदाकिशुनगंज आयी है. बुधवार को जितेंद्र की प्रेमिका किसी अन्य युवक के साथ परीक्षा देने चली गयी, जिससे नाराज होकर जितेंद्र ने जहर खा लिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों जितेंद्र को पीएचसी में भरती कराया. इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










