प्रसारण मंत्रालय ने चलाया जागरूकता अभियान

Published at :18 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसारण मंत्रालय ने चलाया जागरूकता अभियान

फोटो – 36कैप्शन – प्रतिनिधि, सिंहेश्वरक्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंहेश्वर मेला में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजन किया गया. बुधवार को सर्वप्रथम स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गयी. रैली को सिंहेश्वर बीडीओ अजीत कुमार ने रवाना किया. वहीं दूसरी तरफ मेला परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

फोटो – 36कैप्शन – प्रतिनिधि, सिंहेश्वरक्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंहेश्वर मेला में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजन किया गया. बुधवार को सर्वप्रथम स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गयी. रैली को सिंहेश्वर बीडीओ अजीत कुमार ने रवाना किया. वहीं दूसरी तरफ मेला परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री जनधन योजना, बेटी बचाओ व स्वच्छ भारत मिशन के बाबत श्रद्धालुओं को जानकारी दी. विभाग के निदेशक विमल कुमार, बीडीओ अजीत कुमार, सीडीपीओ अनिता कुमारी, युबीजीबी के शाखा प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया. इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना हर व्यक्ति को बैंक से जोड़ कर सबल बनाने की योजना है. इस योजना से जुड़ कर हर व्यक्ति अपना बैंक खाता खोल कर दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकता है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना के बाबत सीडीपीओ अनिता चौधरी ने लोगों को बताया कि भारत के कई राज्य में लड़कियों का लिंगानुपात लगातार घट रहा है. अगर समय रहते बेटियों को बचाया नहीं गया तो स्थिति विस्फोटक होगी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्विज का आयोजन कर जीतने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. इस मौके पर निदेशक विजय कुमार, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, सत्य नारायण झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन