पलकेश्वर नाथ मंदिर में भव्य समारोह

Published at :16 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
पलकेश्वर नाथ मंदिर में भव्य समारोह

मधेपुरा. शहर के बीचों बीच स्थित 108 बाबा पलकेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में शिव विवाह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की संध्या शिव पार्वती शुभ विवाह महोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया जा रहा है. मंगलवार को संध्या पांच बजे भव्य रूप […]

विज्ञापन

मधेपुरा. शहर के बीचों बीच स्थित 108 बाबा पलकेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में शिव विवाह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की संध्या शिव पार्वती शुभ विवाह महोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया जा रहा है. मंगलवार को संध्या पांच बजे भव्य रूप से शिव की बरात पूरे शहर में निकाली जायेगी. इस बरात में हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे. मंदिर न्यास समिति के सचिव प्रो सूरज यादव ने बताया कि विवाह के मौके पर महिला श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए मंदिर परिसर में अलग मंच बनाया जा रहा है. विवाह के उपरांत देर रात तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन