प्रधानमंत्री के खिलाफ जदयू ने भेजा निंदा प्रस्ताव

फोटो – मधेपुरा 14कैप्शन – बैठक करते जदयू कार्यकर्ता मधेपुरा. जिला जदयू के सदस्यों की बैठक सोमवार को सांसद शरद यादव के निवास पर आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष सियाराम यादव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा इसे राष्ट्रपति के […]
फोटो – मधेपुरा 14कैप्शन – बैठक करते जदयू कार्यकर्ता मधेपुरा. जिला जदयू के सदस्यों की बैठक सोमवार को सांसद शरद यादव के निवास पर आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष सियाराम यादव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा इसे राष्ट्रपति के पास भेजने का निर्णय लिया गया. प्रस्ताव में कहा गया कि बिहार को वर्तमान संवैधानिक संकट प्रधानमंत्री के इशारे पर राज्यपाल के द्वारा पैदा किया गया है. इस असंवैधानिक प्रयास की जिला जदयू ने घोर निंदा की. मौके पर पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, महा सचिव जदयू डा बीके यादव, नरेश पासवान, महेंद्र कुमार पटेल, डा विजेंद्र कुमार, प्रो विजेंद्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, मीणा देवी, मो जुम्मन, कमल दास शिव नारायण यादव, जय कांत यादव ,डा नीलाकांत यादव, फुलेंद्र यादव आदि मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










