सांसद के बारे में गलतबयानी दलहित में नहीं

Published at :16 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद के बारे में गलतबयानी दलहित में नहीं

फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – बैठक करते सांसद के समर्थक प्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा लोकसभा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लेकर जिला राजद में खेमेबाजी करने का आरोप लगाते हुए सांसद के समर्थकों ने सोमवार को बैठक की. बैठक में सांसद के प्रवक्ता राजेश रजनीश सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला राजद में […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – बैठक करते सांसद के समर्थक प्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा लोकसभा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लेकर जिला राजद में खेमेबाजी करने का आरोप लगाते हुए सांसद के समर्थकों ने सोमवार को बैठक की. बैठक में सांसद के प्रवक्ता राजेश रजनीश सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला राजद में खेमेबाजी और सांसद के बारे में गलतबयानी दल के हित में नहीं है. सांसद ने राजद सुप्रीमो के खिलाफ गलत बयान नहीं दिया है, जिन्हें राजनीति की समझ नहीं है, वे क्या जानेंगे कि विचारधारा क्या होती है और जनहित कार्य किसे कहते हैं. पीडि़तों को सामाजिक न्याय दिलाने के लालू यादव के मकसद को ही अंजाम देने के लिए सांसद संसदीय क्षेत्र के हर प्रखंड में जनता के सरोकार से जुड़े सवालों को सुलझाने के लिए जन अदालत लगा रहे हैं. समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य कर रहे हैं. इससे दल को मजबूती मिलती है. कुछ नेता दूसरे नेता से पैसा लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. गुट की राजनीति उनकी फितरत हो गयी है. सांसद को ऐसे व्यक्ति द्वारा नसीहत देना जनहित में नहीं. इस बैठक में प्रिंस गौतम, मो हैदर, उपेंद्र यादव, अखिलेश यादव, गोपाल जायसवाल, अनिल रजक, अनिल पासवान, शैलेंद्र कुमार, अनिल अनल, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, विनय शंकर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन