थाना में फरियादी से सुविधा शुल्क मांगा!

Published at :14 Jan 2015 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
थाना में फरियादी से सुविधा शुल्क मांगा!

सिंहेश्वर : अपनी भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत लेकर थाना पहुंचे पीड़ित व्यक्ति के साथ सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने र्दुव्‍यवहार किया और सुविधा शुल्क की मांग की. ये आरोप भू स्वामी अजीत कुमार सिंह ने लगाया है. इसी मामले को लेकर अजीत ने एसपी व पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन दिया है. […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : अपनी भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत लेकर थाना पहुंचे पीड़ित व्यक्ति के साथ सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने र्दुव्‍यवहार किया और सुविधा शुल्क की मांग की. ये आरोप भू स्वामी अजीत कुमार सिंह ने लगाया है.

इसी मामले को लेकर अजीत ने एसपी व पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन दिया है. उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई मांग की है. आवेदन के अनुसार रामपट्टी निवासी समृद्ध किसान अजीत कुमार सिंह के घर के सामने स्थित खाली जमीन पर मंगलवार की सुबह पड़ोसी लीलानंद सिंह दर्जनों मजदूर के साथ अवैध निर्माण के लिए पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों के जुट जाने और अजीत सिंह के विरोध के कारण सभी मजदूर मौके पर से चले गये.

सभी मजदूर रामपट्टी के ही निवासी थे. मजदूर के जाने के बाद लीलानंद सिंह ने हर हाल में निर्माण कराने की धमकी दी. इससे आहत हो कर अजीत सिंह अपने वृद्ध पिता के साथ थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष मामले को जानने के बाद उलटे अजीत सिंह से उलझ गये और तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगे. ये आरोप अजीत ने लगाया है. अजीत ने बताया कि उसके वृद्ध पिता के साथ भी थानाध्यक्ष ने र्दुव्‍यवहार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन