श्रमिकों को शिविर के द्वारा चेक वितरित.

मधेपुरा. कला भवन मधेपुरा में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत बिहार भवन सन्निर्माण क्रम कार कल्याण बोर्ड के द्वारा निबंधित श्रमिकों को चेक वितरण शिविर लगा कर चेक वितरण किया गया. इसका उद्घाटन जिला उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान श्रमिक विभाग से जुड़े लोगों ने […]
मधेपुरा. कला भवन मधेपुरा में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत बिहार भवन सन्निर्माण क्रम कार कल्याण बोर्ड के द्वारा निबंधित श्रमिकों को चेक वितरण शिविर लगा कर चेक वितरण किया गया. इसका उद्घाटन जिला उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान श्रमिक विभाग से जुड़े लोगों ने कुछ देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया. अपने उद्घाटन भाषण में डीडीसी श्री कुमार ने कहा कि श्रमिकों को उसके मेहनत का हक जरूर मिलनी चाहिए. इस दौरान डीडीसी ने श्रमिकों के बीच चेक भी वितरण किया. मौके पर जिला डीपीओ, आइसीडीएस के अलावे श्रमिक विभाग के अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










