मंदिर समूह बचाओ संघर्ष समिति का गठन

Published at :13 Jan 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर समूह बचाओ संघर्ष समिति का गठन

मधेपुरा. सदर प्रखंड के माणिक पुर चौक एनएच 106 पर अवस्थित विदेश्वर धाम मंदिर में गणिनाथ गोविंद सेवा परिवार के श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गयी. इसमें विदेश्वर धाम मंदिर समूह बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर समूह वाले भुखंड खेसरा संख्या 14 सौ 35 का एनएस डिवीजन […]

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर प्रखंड के माणिक पुर चौक एनएच 106 पर अवस्थित विदेश्वर धाम मंदिर में गणिनाथ गोविंद सेवा परिवार के श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गयी. इसमें विदेश्वर धाम मंदिर समूह बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर समूह वाले भुखंड खेसरा संख्या 14 सौ 35 का एनएस डिवीजन मधेपुरा द्वारा सड़क के चौड़ी करण एवं गोलंबर निर्माण कार्य के लिए अधिकृत किये जाने पर रोष व्यक्त किया. इस दौरान संघर्ष समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सारी समस्या एनएस डिवीजन के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों पैदा की गयी है. शुरुआती भूमि सर्वेंक्षण के दौरान उन्हें मंदिर का समूह कैसे नहीं दिखाई दिया और उन्होंने उक्त भूखंड को आवासीय अंकित कर सरकार को गलत जानकारी दिया. श्री गुप्ता ने वैसे लोगों चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है. संघर्ष समिति के उप सचिव अरूण कुमार ने गोलंबर का निर्माण विस्थापित करने की उन्होंने बताया कि उक्त स्थल के आस पास काफी खाली जमीन मौजूद है. मौके पर पिंकू गुप्ता, विनोद कुमार सहित मंदिर के सभी सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन