ट्रैक्टर की ठोकर से घायल महिला की मौत

Published at :07 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से घायल महिला की मौत

फोटो – 09 कैप्शन- विलाप करते परिजन. इलाज के दौरान हुई महिला की मौतअनियंत्रित होकर रमानंद साह ने मारी थी ठोकरघटना को लेकर ग्रामीणों का प्रशासन के प्रति आक्रोशप्रतिनिधि, शंकरपुर (मधेपुरा)थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी वार्ड नंबर चार टोला गौरराहा में गत रविवार को ट्रैक्टर की ठोकर कर से गंभीर रूप से घायल महिला […]

विज्ञापन

फोटो – 09 कैप्शन- विलाप करते परिजन. इलाज के दौरान हुई महिला की मौतअनियंत्रित होकर रमानंद साह ने मारी थी ठोकरघटना को लेकर ग्रामीणों का प्रशासन के प्रति आक्रोशप्रतिनिधि, शंकरपुर (मधेपुरा)थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी वार्ड नंबर चार टोला गौरराहा में गत रविवार को ट्रैक्टर की ठोकर कर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के बाद घर लाने के दौरान शनिवार को हो गयी. प्राप्त जानकारी अनुसार जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेहरारी के वार्ड नंबर चार 4 गौरराहा टोला में मध्य विद्यालय गौराहा निवासी सुबुकलाल महतो की पत्नी उम्र करीब 55 वर्ष अपने गोद में एक बच्चा को लेकर सड़क किनारे बैठ कर धूप सेंक रही थी. इसी क्रम में गौरराहा निवासी झमेली साह का पुत्र रामानंद साह अपना ट्रैक्टर दरवाजे से निकाल कर कहीं जा रहा था. इस दौरान वह अनियंत्रित हो गया, जिससे महिला को ठोकर लग गयी. घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राइवेट नर्सिंग होम मधेपुरा ले जाया गया, जहां महिला कि स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया. पूर्णिया में घायल के दौरान घायल महिला की शनिवार को मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि थाना को घटना के दिन से ही मोबाइल के द्वारा सूचना दी गयी थी. लेकिन पुलिस ने इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. बताया गया कि मौत की खबर शंकरपुर थाना अध्यक्ष को दी गयी लेकिन वे मामले की खबर लेना मुनासिब नहीं समझे. ग्रामीण पुलिस आने के इंतजार में लाश रखे हुए है. ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है. इस बाबत थानाध्यक्ष से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन