शिक्षक संघ प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न

Published at :07 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक संघ प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न

फोटो- 07कैप्शन – ग्वालपाड़ा. माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई का चुनाव रविवार को प्रखंड के रामहंस उच्च विद्यालय चतरा में संपन्न हो गया. चुनाव में प्रभात रंजन सहायक शिक्षक रामहंस उच्च विद्यालय चतरा साधारण पार्षद, अंशुमाली प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा जिला पार्षद, आलोक कुमार सहायक शिक्षक एवं मो चांद आलम मधुराम उच्च विद्यालय […]

विज्ञापन

फोटो- 07कैप्शन – ग्वालपाड़ा. माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई का चुनाव रविवार को प्रखंड के रामहंस उच्च विद्यालय चतरा में संपन्न हो गया. चुनाव में प्रभात रंजन सहायक शिक्षक रामहंस उच्च विद्यालय चतरा साधारण पार्षद, अंशुमाली प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा जिला पार्षद, आलोक कुमार सहायक शिक्षक एवं मो चांद आलम मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा अनुमंडल पार्षद के रूप में पृथ्वी चंद मंडल सहायक शिक्षक मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा, अनुमंडल कार्यकारिणी के रूप में अजय कुमार आनंद, प्रखंड अध्यक्ष के रूप में तारणी राम, सचिव के रूप में अभिनंदन यादव एवं नागेश्वर, प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में नागेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष के रूप में फुलेश्वर पासवान, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो तजमुल हुसैन, विजय कुमार, अरुण कुमार सर्व सम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध रूप से चुने गये. चुनाव मतदान पदाधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद, सहायक मतदान पदाधिकारी नीरज कुमार एवं पर्यवेक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव की उपस्थिति में प्रारंभ की गयी. एक-एक पद के लिए सभी सदस्य निर्विरोध चुने गये. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, उपेंद्र यादव उर्फ ललन यादव मौजूद थे. शांतिपूर्ण एवं सौहार्दय पूर्ण वातावरण में संपन्न चुनाव से उपस्थित शिक्षक गण काफी उत्साहित दिखे. इस आशय की जानकारी डॉ दिनेश प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन