बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). संभावित दोहरी मतदाता प्रवृष्टि व त्रुटियों की समेकित सूची तैयार करने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय कला भवन में सभी बीएलओ के साथ बीडीओ सुजित कुमार राउत ने बैठक की. इस अवसर पर एलआरडीसी रविंद्र कुमार ने कहा किसी भी परिस्थिति में एक ही वोटर का दो बार नाम मतदाता सूची में अंकित […]
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). संभावित दोहरी मतदाता प्रवृष्टि व त्रुटियों की समेकित सूची तैयार करने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय कला भवन में सभी बीएलओ के साथ बीडीओ सुजित कुमार राउत ने बैठक की. इस अवसर पर एलआरडीसी रविंद्र कुमार ने कहा किसी भी परिस्थिति में एक ही वोटर का दो बार नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं रहे और किसी अन्य तरह की त्रुटियां भी नहीं रह जाये. इस पर पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए. बीडीओ राउत ने कहा मतदाता सूची तैयार करना बड़ा कठिन है, लेकिन उसमें भेद भाव नहीं बरती चाहिए. बैठक में सभी बीएलओ के अलावे बीपीआरओ गमेश्वर हांसदा, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










