विद्यार्थी को जीने की कला सिखाता स्काउट

Published at :06 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थी को जीने की कला सिखाता स्काउट

प्रतिनिधि, आलमनगर (मधेपुरा) भारत स्काउट गाइड बिहार राज्य जिला इकाई मधेपुरा के द्वारा विजया स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय आलमनगर में छह दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसका विद्यालय प्रधान श्याराम साह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी में आत्म अनुशासन, जीने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, आलमनगर (मधेपुरा) भारत स्काउट गाइड बिहार राज्य जिला इकाई मधेपुरा के द्वारा विजया स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय आलमनगर में छह दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसका विद्यालय प्रधान श्याराम साह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी में आत्म अनुशासन, जीने की कला, विभिन्न आपदाओं में आत्म संयम, दूसरों की मदद एवं स्वावलंबन जिंदगी जीने के दायित्व निर्वहन के लिए शिक्षा दी जाति है. वहीं जिला प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव ने स्काउटिंग गायडिंग के विभिन्न आयामों को विस्तार से बताते हुए कहा कि आलमनगर में 15 से 30 वर्ष तक युवा युवतियों को एक स्वयं सेवी दल तैयार कर स्काउट मास्टर मुकुंद प्रसाद यादव के नेतृत्व में बहुआयामी प्रशिक्षण देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की योजना है, जो विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में मदद करेंगे. मौके पर स्काउट मास्टर मुकुंद प्रसाद यादव, अजली बनर्जी, चंपा कुमारी, गाइड प्रभारी श्यामल चौधरी कर रहे है. इस दौरान दीवाकर कुमार झा, प्रवीण कुमार राम, चंद्र देव ऋषिदेव, प्रधानाध्यापक जय कांत मंडल, शिव किशोर कुमार एवं सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन