महाशिवरात्रि को लेकर निकाली कलश यात्रा

उदाकिशुनगंज : अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव मंदिर से गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रामबाग स्थित कुआं तक पहुंचा. जहां कलश में जलभर मुख्य मार्ग पटेल चौक, चौसा चौक, मुख्य बाजार, बैंक चौक, कालेज चौक, डोहटबारी मुहल्ला होते हुए पुनः मंदिर […]
उदाकिशुनगंज : अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव मंदिर से गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रामबाग स्थित कुआं तक पहुंचा. जहां कलश में जलभर मुख्य मार्ग पटेल चौक, चौसा चौक, मुख्य बाजार, बैंक चौक, कालेज चौक, डोहटबारी मुहल्ला होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय पंडित ने कलश पूजा कर स्थल पर स्थापित किया. महाशिवरात्रि को लेकर 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम शुरू हुआ. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार शिव पार्वती विवाह को लेकर बारात निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




