ePaper

महिला को कुदाल से काट डाला, शव चापाकल के पास फेंका

Updated at : 13 Oct 2019 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
महिला को कुदाल से काट डाला, शव चापाकल के पास फेंका

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत ओपी अंतर्गत फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 05 में अनिल कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी राखी देवी का शव शुक्रवार की रात चापाकल के पास मिला. सूचना पर फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत ओपी अंतर्गत फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 05 में अनिल कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी राखी देवी का शव शुक्रवार की रात चापाकल के पास मिला. सूचना पर फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जांच की गयी तो पता चला कि घर के चापाकल के पास महिला मृत अवस्था में पड़ी है. मामला को गंभीरता से लेते हुए तलाशी शुरू कर दी गयी. इस दौरान घर से खून लगा कुदाल व पति का चप्पल बरामद किया गया है.

ओपी प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. शक के आधार पर महिला के पति अनिल सिंह पिता सिया सिंह को थाना लाया गया है. मृतक महिला को एक 10 वर्ष का लड़का आदित्य कुमार व 14 वर्ष की एक लड़की आरती कुमारी भी है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. फुलौत ओपीध्यक्ष सुमंत सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है. फिलहाल मृतका के पति को फुलौत ओपी लाया गया है. उससे पूछताछ चल रही है. दोषी पाये जाने पर उसे जेल भेजा जायेगा.

उधर, मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आरोपित पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं अनिल सिंह की बहन ने बताया कि मेरे भाई की शादी 15 वर्ष पूर्व बेगूसराय जिले के रामदीरी में हुई थी. मेरा भाई किसान है. ओपी प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन