ePaper

मधेपुरा : बेटा परदेश गया कमाने, बहू के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म

Updated at : 15 Sep 2018 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा : बेटा परदेश गया कमाने, बहू के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म

मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर ही पुत्रवधू को धमकी देकर कर दुष्कर्म करता आ रहा था. पिछली रात भी उसने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया, तो लाचार होकर पीड़िता ने लोगों के सामने आरोपित ससुर की पोल खोल दी. मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमि की दर्ज […]

विज्ञापन

मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर ही पुत्रवधू को धमकी देकर कर दुष्कर्म करता आ रहा था. पिछली रात भी उसने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया, तो लाचार होकर पीड़िता ने लोगों के सामने आरोपित ससुर की पोल खोल दी. मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमि की दर्ज करायी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 2014 में अपने बेटे की शादी की थी. विवाह के बाद बेटा नौकरी के लिए परदेस चला गया. इस बीच, ससुर की नीयत खराब हो गयी और वह बहू के साथ छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर जान से मरने की धमकी देता था. धीरे-ससुर की हिम्मत इतनी बढ़ गयी और एक दिन मौका पाकर उसने बहू के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह बहू को धमका कर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था. पिछली रात भी उसने बहू के साथ दुष्कर्म किया. इससे आजिज आकर बहू ने ससुर की घिनौनी करतूत को सरेआम उजागर कर दिया. लोक लाज के चलते परिजन मामले को स्थानीय तौर पर निबटाने के बहुत प्रयास किये, तो आरोपित पंचायत में नहीं पहुंचा. इसके बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोपित ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इस बाबत श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन