पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत- डॉ अशोक

Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत- डॉ अशोक

सरकारों और उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना होगा.प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता में लेने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी सुरक्षित रहे.

विज्ञापन

मधेपुरा.

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम मधेपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की की गई. वहीं इसके महत्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, और जैव विविधता के नुकसान जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए.

प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए करना होगा प्रेरित

दुनिया भर के लोगों, सरकारों और उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना होगा. प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता में लेने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी सुरक्षित रहे. इस अवसर पर संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आज अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।मौके पर उपस्थिति छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी अपनी बात रखी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के सचिव डॉ भगवान कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ माधव कुमार, एनएसएस प्रथम इकाई डॉ नीलू कुमारी, द्वितीय इकाई प्रो अंकिता कुमारी, डॉ कौशल कुमार, डॉ सौरव कुमार डॉ प्रभात रंजन, डॉ रवीणा कुमारी, डॉ उपासना, प्रो रूपेश कुमार, प्रो विनित कुमार, प्रो अयुषी यादव, प्रो शिवाणी कुमारी, प्रो डॉ श्वेता कुमारी, प्रो संतोष कुमार, राजदीप, बादल विभा उपस्थित रहे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन