मधेपुरा में महिला हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुरैनी थाना पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत

पुरैनी थाना
Madhepura Murder Case: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में हुए महिला हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को दबोच लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Madhepura Murder Case: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना कांड संख्या 126/26 के तहत दर्ज महिला हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि महिला हत्या कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था.
गुप्त सूचना पर पैना गांव में हुई छापेमारी
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चौसा थाना क्षेत्र के पैना गांव में छापेमारी की गई. इसी दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मारूफ, पिता मोहम्मद अंसार, निवासी वार्ड संख्या 9, पैना गांव तथा मोहम्मद विशे उर्फ आशिक, पिता मोहम्मद गाजी, निवासी पैना, थाना चौसा के रूप में हुई है.
पूछताछ और साक्ष्यों के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर महिला हत्या कांड में उनकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया.
इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Madhepura Murder Case: जांच अभी जारी, अन्य पहलुओं की भी पड़ताल
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा.
Also Read: NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, बिहार सरकार वापस लेगी दर्ज FIR, जल्द होंगे रिहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By वसीम अख्तर
वसीम अख्तर प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पुरैनी (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










