पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
Published by : Kumar Ashish Updated At : 07 Jun 2026 6:21 PM
बाबा के गर्भ गृह से निकलने वाला नीर सीधे नदी में नहीं जाने की बात पर पूर्व से बनाये गये चैंबर और उसमें लगे पाइप को ठीक करने या बदलने की बात कही गयी. जिससे आसानी से नीर नदी में चले जाये. जबकि वहीं पास में मंदिर के वेस्ट को फेंकने से मना किया गया.
सिंहेश्वर, मधेपुरा.
देवाधिदेव महादेव मंदिर को लेकर पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का समीक्षा जिला पदाधिकारी के द्वारा गया. इस दौरान पर्यटन विभाग के द्वारा जहां भी कार्य किया जा रहा है, या किया जायेगा सभी स्थलों पर घूम-घूम कर समीक्षा किया. इस दौरान पर्यटन विभाग के कर्मी नक्शा के साथ मौजूद थे. हर जगह पर डीएम को किये जा रहे कार्यों को समझाया. हालांकि डीएम को जो भी प्रस्ताव ठीक नहीं लगा उसे बदलने का भी निर्देश दिया गया है.वहीं इस दौरान सबसे पहले डीएम ने मंदिर के पास बायपास में बने शौचालय को तोड़कर हटाने की बात है. वहीं बाबा के गर्भ गृह से निकलने वाला नीर सीधे नदी में नहीं जाने की बात पर पूर्व से बनाये गये चैंबर और उसमें लगे पाइप को ठीक करने या बदलने की बात कही गयी. जिससे आसानी से नीर नदी में चले जाये. जबकि वहीं पास में मंदिर के वेस्ट को फेंकने से मना किया गया. जबकि कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा को उक्त स्थल को साफ रखवाने की बात कही. पर्यटन विभाग के द्वारा बायपास सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ नदी साइड में दीवाल देने की बात कही गयी. पार्किंग स्थल को बड़ा करने की बात पर डीएम ने बताया कि अगर पार्किंग को बड़ा किया जायेगा तो मेला क्षेत्र छोटा हो जायेगा.
पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी
इससे सैरात में दिक्कत हो सकता है. इसलिये पार्किंग एरिया जितने स्थल पर है उसको उतना ही रखा जाये एवं पार्किंग परिसर में ही किसी कोना में शौचालय का निर्माण करवाया जाये. जिससे ड्राइवरों को शौचालय जाने में दिक्कत नहीं होगी. फूड कोर्ट का कार्य जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद डीएम के द्वारा बाढ़ आश्रय स्थल को तोड़कर हटाने की जिम्मेदारी अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह को देते हुए कहा कि उक्त स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. वहीं न्यास के जमीन को घेरने के लिए कहा गया. धर्मशाला निर्माण स्थल का समीक्षा के दौरान बताया गया कि जितनी भी जमीन निर्माण में लगेगी. उसको चिन्हित करते हुए सबसे पहले बाउंड्री करने के साथ- साथ जितने भी बिजली पोल शिफ्ट करने के लिए स्टीमेट बना कर बिजली विभाग से मिलने के लिए कहा गया. इस बीच में जितने भी दुकान उक्त कार्य में आते है सभी को हटाने के लिए कहा गया. जबकि मार्केट कॉप्लेक्स निर्माण के बीच पुराने सिनेमा हॉल को हटाने के लिए कहा गया. मार्केट कॉप्लेक्स को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई. जिसके बाद डीएम मंदिर कैंपस में बनने वाले मंडप के लिए चिन्हित जगह पर कार्य शुरू करने और इस बीच नियंत्रण कक्ष को हटाने के लिए बोर्ड से अनुमति लेने, शिवगंगा पोखर सौंदर्यीकरण करने को लेकर कार्य करने के बाद शिवगंगा कैसा दिखेगा वो पहले दिखाने के लिए कहा. तब पोखर पर कार्य करने की बात कही गई. वर्तमान के प्रवेश द्वार को लगभग बीस फीट और दक्षिण दिशा में करने के साथ- साथ गेट के आगे गोलंबर बनाया जाएगा. यह भी कहा गया कि कार्य में जितनी भी जमीन लगेगी पर्यटन विभाग वह ले सकता है. मंदिर के प्रवेश द्वार के आगे बैरिकेटिंग के ऊपर शेड देने व कैंपस के दक्षिण दिशा से बने दुकानों को हटाने की भी बात कही गई. इसी बीच प्रबंधक भवेश कुमार ने बताया कि बाबा की काफी जमीन को अतिक्रमण कर पक्का निर्माण भी कर लिया गया है. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी निकिता कुमारी, न्यास कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, सदस्य विजय कुमार सिंह, स्मिता सिंह, योगानंद भारती, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा, हरेंद्र मंडल, रौशन ठाकुर, न्यास कर्मी बालेश्वर ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, राकेश श्रीवास्तव, जैकी आनंद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










