अब पंसस पत्नी ने लगाया आरोप कहा, मेरे पति को किया गायब
Updated at : 02 Jul 2018 2:22 AM (IST)
विज्ञापन

पंसस पत्नी ने प्रमुख के पति व बेटे पर बैहरी पंचायत के पंसस लक्ष्मण ऋषिदेव के अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया सिंहेश्वर : सियासत के अनेक रंग होते है. प्रखंड या नगर क्षेत्र में जब अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ होती है तो इसके सारे रंग सामने आने लगते है. आरोप प्रत्यारोप […]
विज्ञापन
पंसस पत्नी ने प्रमुख के पति व बेटे पर बैहरी पंचायत के पंसस लक्ष्मण ऋषिदेव के अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया
सिंहेश्वर : सियासत के अनेक रंग होते है. प्रखंड या नगर क्षेत्र में जब अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ होती है तो इसके सारे रंग सामने आने लगते है. आरोप प्रत्यारोप बढकर निजी रंजिश की ओर मुड़ता है. यह तमाम सरगर्मी उस दिन तक जारी रहती है जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होकर फैसला न हो जाये.
कुछ इसी अंदाज की ओर सिंहेश्वर भी बढा हुआ है. वहां प्रमुख व उपप्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के कारण राजनितिक चहलकदमी काफी तेज हो गयी है. प्रखंड का राजनितिक माहौल भी काफी गर्म हो गया है. पंसस पत्नी ने प्रमुख के पति व बेटे पर बैहरी पंचायत के पंसस लक्ष्मण ऋषिदेव के अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. जबकि प्रमुख पति ने ऐसे किसी भी कार्य करने से सीधे तौर पर मना कर दिया है.
पंसस की पत्नी बैरबन्ना टोला कतराहा निवासी ललिता देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके बीमार पति को 24 जुन की दोपहर 12 बजे रामपट्टी निवासी मिथुन कुमार व तरहा निवासी इन्दु मंडल ने घर आकर उसकी लाल रंग की कार में बैठकर चले गये. जाते वक्त शाम तक लौट कर आने की बात कही थी. शाम तक लौटकर आने के कारण वह अपनी दवाई भी साथ नहीं ले गये. इस बीच जब उसके पति रात तक लौटकर नहीं आये.
विगत दिनों से कई तरह के बहाना बनाया जा रहा है. जब भी पति से बात करवाने की बात कही जाती हैतो टाल देते है कभी फोन बंद कर देते है. पंसस की पत्नी ने कई शंका भी जाहिर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




