गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 9:21 PM
गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के निकट गुरुवार की देर रात एक बाइक सवार युवक की बालू लोड अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. मृतक की पहचान गुणसागर गांव निवासी मंगल बिंद के 27 वर्षीय पुत्र गोरेलाल बिंद के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया मृतक गोरेलाल बिंद लखीसराय स्थित डॉ राकेश कुमार के निजी क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में कार्यकर्ता था. गुरुवार की रात्रि चिकित्सक के निजी क्लीनिक से काम समाप्त कर बाइक से अपने घर आ रहा था कि अचानक जमुई की ओर से अज्ञात बालू लोड ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे जमुई ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के द्वारा लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग जाम कर दिया. ग्रामीणों के द्वारा लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रखा गया. जाम की सूचना प्राप्त होने पर तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम तुड़वाया. मृतक अपने पीछे चार साल के पुत्र एवं तीन साल की एक पुत्री को छोड़ गयी है. वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है. इस संबंध में रामगढ़ चौक सीओ निशांत कुमार ने उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के उपरांत सरकार के द्वारा निहित आपदा विभाग के द्वारा लाभ दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










