दो वारंटी व एक बालू ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार वारंटी में थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी जगदीश मोची के पुत्र प्रभु मोची व प्रभु मोची के पुत्र प्रदीप कुमार शामिल है.

विज्ञापन

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार वारंटी में थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी जगदीश मोची के पुत्र प्रभु मोची व प्रभु मोची के पुत्र प्रदीप कुमार शामिल है. वहीं अवैध बालू लोड ट्रैक्टर समेत चालक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को लेकर एक टीम गठित किया गया था.जिसे एक टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया गया. वहीं अवैध बालू के विरूद्ध लगातार छापेमारी किया गया. छापेमारी को लेकर एसआई सौरभ सुमन, एसआई रंजीत रंजन एवं पुलिस बल के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय साढ़माफ के समीप से अवैध बालू लेकर जा रहे लोडेड ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ किया गया तो कुछ भी कागजात नहीं दिखा गया, जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक की पहचान बंडोल निवासी रणवीर कुमार के पुत्र विशाल कुमार के रूप में पहचान हुई है. दोनों गिरफ्तार वारंटी सहित ट्रैक्टर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन