21 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 9:12 PM
बसुआचक रेलवे गेट के पास से दो शराब तस्करों को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
चानन. स्थानीय थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बसुआचक रेलवे गेट के पास से दो शराब तस्करों को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रसाद ने बताया कि तस्करों के पास से 750 एमएल रॉयल स्टैग का 17 बोतल एवं 375 एमएल रॉयल स्टैग का चार बोतल विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें किऊल थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी दिनेश मंडल का पुत्र मनोज कुमार एवं बंशीपुर निवासी राजेश मंडल का पुत्र विकास कुमार शामिल है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने झापानी गांव से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेज दिया गया. पुलिस ने मामले में झपानी गांव के रहने वाले सुभुक रजक के पुत्र विक्की कुमार को तथा इसी गांव के राजकुमार यादव के पुत्र सोनू कुमार के गिरफ्तार किया है. दोनों ही लोग नशे की हालत में पाये गये. मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हुई. पीएसआई राजेश कुमार के लिखित बयान पर मेदनीचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










