बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 28 Dec 2025 9:14 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर-बिलौरी रोड पर रविवार की रात दो बाइकों टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये हैं

विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव के समीप की घटना घायलों का सदर अस्पताल में किया जा रहा इलाज लखीसराय. नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर-बिलौरी रोड पर रविवार की रात दो बाइकों टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो व्यक्तियों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है. दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. मृतकों में ओफापुर निवासी नरेश यादव का 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एवं हीरा चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया जा रहा है. वहीं घायलों में बिलौरी गांव निवासी साधो यादव का 50 वर्षीय पुत्र दयानंद यादव एवं करण यादव का 45 वर्षीय पुत्र लाल बाबू यादव शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार सदर अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली. वहीं नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. तैयब भी सदर अस्पताल पहुंच शव कागजी प्रक्रिया में जुट गये हैं. कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की हालत भी चिंताजनक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन