छह लीटर शराब के साथ तीन तस्कर व पांच पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Dec 2025 5:41 PM
उत्पाद थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को जिले के अलग-अलग जगहों से छह लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर व पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को जिले के अलग-अलग जगहों से छह लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर व पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा से राजेंद्र कुमार की की पत्नी सोनी देवी को डेढ़ लीटर, कजरा के मलिया टांड़ से नगरदार टांड़ निवासी संजीवन बिंद की पत्नी रजनी देवी को दो लीटर शराब व बालसुंद बिंद की पत्नी फुजो देवी को ढाई लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा नोनगढ़ निवासी लीला साव के पुत्र प्रदीप साव, बिरंची मंडल के पुत्र सूबेलाल मंडल, बड़हिया से जागो चौधरी के पुत्र मुन्ना कुमारी, काजो महतो के पुत्र जागो महतो व जगदीश मांझी के पुत्र बबलू मांझी को पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ——————————————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










