कमरे का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 6:29 PM
कमरे का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसघानी पेट्रोल पंप के समीप घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 25 हजार से अधिक की संपत्ति लेकर चोर फरार हो गये. गृहस्वामी विपिन यादव की पत्नी कंचन देवी ने पीरीबाजार थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. कंचन देवी ने बताया कि रात में 10 बजे दूध गर्म करके कमरे में ताला बंद करके दूसरे कमरे में सोने चली गयी. सुबह जब जगी तो देखी की कमरे का दरवाजे खुला हुआ है. कमरे के अंदर गयी तो ट्रंक एवं बक्सा का ताला टूटा हुआ था. कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के जेवरात व जमीन के कागजात समेत अन्य कीमती सामान गायब थे. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मुहल्ले में तीन महीने के अंदर चोरी की दूसरी घटना है. 19 जनवरी को नेहा पेट्रोल पंप से एक बाइक चोरी कर ली गयी थी. सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस चोर तक नहीं पहुंच सकी है. चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. तीसरी आंख (सीसीटीवी) होने के बावजूद भी नेहा पेट्रोल पंप से चोरी हुई बाइक का आज तक पता नहीं चल पाया है. वहीं लगातार चोरी की बढ़ती घटना को लेकर लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती करने की मांग उठायी है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थलीय निरीक्षण किया गया है. जांचकर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










