ePaper

नदी किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Updated at : 26 Oct 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
नदी किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

नदी किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस को रामपुर गांव के समीप बल्लीचक बहियार में किऊल नदी के किनारे गड्ढे से रविवार को दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान रामपुर गांव के रहने वाले स्व शेखर सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया कुमार शनिवार की सुबह 11 बजे खेत के पटवन के लिए बल्लीचक बहियार गया था. शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. शनिवार की देर शाम सूर्यगढ़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. शनिवार को कन्हैया कुमार का पता नहीं चलने के बाद पुलिस द्वारा रविवार की तड़के से ही उसकी तलाश शुरू कर दिया गया. इस दौरान रविवार को खेत के समीप नदी किनारे एक गड्ढा में झाड़ी में उसका शव मिला. पुलिस द्वारा शव को बरामद कर सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई इधर, मृतक के बहनोई राहुल कुमार सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक कन्हैया कुमार की पीट कर हत्या कर दी गयी है. परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद के कारण गोतिया द्वारा ही कन्हैया कुमार की हत्या कर दी गयी. भाई के साथ मारपीट के एक मामले में कन्हैया कुमार गवाह था. जिसे गवाही देने से रोका जा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण कन्हैया की पीट कर हत्या कर दी गयी तथा शव को नदी किनारे गड्ढे में झाड़ी में छिपा दिया गया. शरीर पर है जख्म के कई निशान शव की आंख, ओठ व छाती सहित अन्य भाग में जख्म के कई निशान है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. मृतक के दोनों आंख व ओठ पर किसी नुकीले हथियार से हमला किया गया है. मृतक की छाती पर भी जख्म के निशान मिले. आशंका जताई जा रही है कि पीटकर कन्हैया कुमार की हत्या की गयी. परिजनों के मुताबिक चार-पांच लोगों की घटना में संलिप्तता है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलायी, जिसके द्वारा घटनास्थल व आसपास जांच की गयी. इस बाबत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस फिलहाल हत्या मानकर मामले की जांच शुरू कर दिया है. मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. अनुसंधान के बाद ही मामले का पटाक्षेप हो पायेगा. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन