लखीसराय मंडी अपडेट : अनाज, दाल और तिलहन के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय मंडी अपडेट : अनाज, दाल और तिलहन के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव

Lakhisarai Mandi Bhav Today : लखीसराय मंडी में बुधवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के दाम स्थिर बने रहे. व्यापारियों के अनुसार मंडी में अनाज की आवक सामान्य है, जिसके कारण कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. हालांकि आलू और प्याज की कीमतों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे खुदरा बाजार भी प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय मंडी में आज किसानों और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है. अधिकांश खाद्यान्न के दाम स्थिर है, लेकिन सब्जी बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. मंडी में मक्का 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है. चावल की विभिन्न किस्मों में भी स्थिरता बनी हुई है. मंसूरी चावल 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल, अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये तथा बासमती चावल 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रहा है. व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल आवक और मांग के बीच संतुलन बना हुआ है.

दलहन बाजार में अरहर सबसे महंगी दाल

दलहन बाजार में मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है. वहीं मूंग दाल का भाव 10500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा हुआ है. अरहर दाल सबसे महंगी दाल बनी हुई है और इसका भाव 9000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल तथा गोटा चना 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है. व्यापारियों के अनुसार दलहन बाजार में फिलहाल मांग सामान्य बनी हुई है.

सरसों और खाद्य तेल के दाम में मजबूती

तिलहन बाजार में काली सरसों 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल तथा पीली सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का डिब्बा 2070 से 2470 रुपये तक पहुंच गया है. बाजार जानकारों का कहना है कि तेलहन की कीमतों में मजबूती बनी हुई है और मांग बढ़ने पर इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है.

आलू और प्याज के दाम में रोजाना बदलाव

मंडी में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव आलू और प्याज की कीमतों में देखा जा रहा है. आलू का भाव 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है, जबकि प्याज 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. व्यापारियों का कहना है कि आवक और भंडारण की स्थिति के अनुसार इन दोनों उत्पादों की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है. आने वाले दिनों में मौसम और आपूर्ति की स्थिति के आधार पर इनके भाव में और परिवर्तन संभव है.

व्यापारियों की नजर बाजार की चाल पर

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार फिलहाल मंडी में अधिकांश कृषि उत्पादों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे बाजार स्थिर है. हालांकि मौसम, परिवहन लागत और मांग में बदलाव का असर आने वाले दिनों में कीमतों पर पड़ सकता है. किसान और व्यापारी दोनों बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि बदलती परिस्थितियों के अनुसार खरीद-बिक्री की रणनीति तय की जा सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन