लखीसराय में गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं, मानसून अब भी निष्क्रिय, तापमान 36°C तक पहुंचने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं, मानसून अब भी निष्क्रिय, तापमान 36°C तक पहुंचने की संभावना

Lakhisari Weather Update : लखीसराय जिले में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मानसून अभी तक सक्रिय नहीं हुआ है, जिसके कारण बारिश की संभावना बेहद कम बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और उमस का असर जारी रहेगा.

विज्ञापन
लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Lakhisari News : मंगलवार की तरह बुधवार को भी जिले में लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है. सुबह से ही तेज धूप का असर देखने को मिला, जबकि बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी बनी रही. मौसम में नमी अधिक होने के कारण गर्मी का प्रभाव और ज्यादा महसूस किया जा रहा है.

मानसून की सुस्ती से बारिश की उम्मीद कम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून फिलहाल सक्रिय नहीं हुआ है, जिसके कारण बारिश की संभावना कम बनी हुई है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है. आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क और गर्म रहने का अनुमान है.

दोपहर में सबसे अधिक परेशान करेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच कड़ी धूप रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान और उमस दोनों का असर अधिक रहेगा. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस समय बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके.

तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान

बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, क्योंकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा. हवा की गति धीमी रहने से उमस और अधिक महसूस की जाएगी.

आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जून को भी बारिश की संभावना कम बनी हुई है. आंशिक रूप से बादल तो छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. फिलहाल जिलेवासियों को गर्मी और उमस से राहत के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन