बाइक से असंतुलित होकर गिरा सवार, जख्मी
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 08 Nov 2025 9:17 PM
बाइक से असंतुलित होकर गिरा सवार, जख्मी
बड़हिया. नगर क्षेत्र स्थित एनएच मार्ग पर शनिवार को एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया, जिससे वह जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान जैतपुर के कन्हैया सिंह के पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार मोकामा की ओर बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के समीप उनका वाहन अचानक फिसल गया और वह सड़क पर गिर गये. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










