सदर अंचल में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद से जुड़े आठ मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

सदर अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते अंचलाधिकारी अजय कुमार राठौर.

Lakhisarai Janta Darbar: जनता दरबार का आयोजन सदर अंचलाधिकारी अजय कुमार राठौर के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान टाउन थाना की पुलिस भी मौजूद रही. अंचलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Lakhisarai Janta Darbar: सदर अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां लोगों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याएं सुनी गईं. जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर पहुंचे. अंचल कार्यालय परिसर में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ देखी गई.

अंचलाधिकारी की मौजूदगी में हुई सुनवाई

जनता दरबार का आयोजन सदर अंचलाधिकारी अजय कुमार राठौर के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान टाउन थाना की पुलिस भी मौजूद रही. अंचलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

आठ मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में कुल आठ मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं समाचार प्रेषण तक कई अन्य फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे थे और उनकी सुनवाई की जा रही थी. लोगों ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी सुधार तथा भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा.

त्वरित समाधान पर दिया जा रहा जोर

अंचलाधिकारी अजय कुमार राठौर ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है.

प्रत्येक शनिवार को होता है जनता दरबार

अंचलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. इसका उद्देश्य आम लोगों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है. उन्होंने लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन