शिक्षिका के साथ की छेड़खानी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 8:20 PM
प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के हल्दी गांव में एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी व गाली-गलौज किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के हल्दी गांव में एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी व गाली-गलौज किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़ित शिक्षिका ने माणिकपुर थाने में कांड संख्या 107/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें शाहनगर निवासी मो. मोख्तार के पुत्र मो. सहजाद तथा इसी गांव के मुकेश कुमार के अलावा हल्दी निवासी मो. तैयब के पुत्र मो. मेहताब को नामजद किया गया है. प्राथमिक में कहा गया है कि शिक्षिका अपनी सहयोगी शिक्षिका के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही थी. तभी रास्ते में उक्त तीनों लोगों ने ई-रिक्शा रोककर शिक्षिका का दुपट्टा खींचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बाजार तक उनका पीछा किया. उक्त लोगों ने गंदी गाली देते हुए अश्लील गाना गया. इसके पूर्व भी आरोपी एवं उनके साथियों के द्वारा विद्यालय से जाने के क्रम में छेड़छाड़ की गयी थी. 22 सितंबर को मो. सोहराब के पुत्र मो. शादाब द्वारा विद्यालय आकर गाली-गलौज एवं झगड़ा किया गया. इस संबंध में माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










