अंतिम दिन फोन व वाट्सएप का भी सहारा लेकर वोटरों से मांगा साथ

Updated at : 11 May 2024 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन फोन व वाट्सएप का भी सहारा लेकर वोटरों से मांगा साथ

अंतिम दिन फोन व वाट्सएप का भी सहारा लेकर वोटरों से मांगा साथ

विज्ञापन

लखीसराय. लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मुंगेर लोकसभा में 13 मई को मतदान होना है. प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को हर स्तर पर मजबूत करने को कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. शनिवार को यहां पर एनडीए व महागठबंधन प्रत्याशी अपना-अपना पक्ष मजबूत करने को लेकर जुगत में रहे. फोन पर कॉल करते प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट करने की अपील लोगों से करते रहे. अंतिम दिन लोगों के घरों में भी चुनाव चिन्ह बांटते हुए वोट देने की लोगों से अपील की जा रही थी. कुछ लोग मैसेज भी भेज रहे थे. वाट्सएप पर भी वोट देने का संदेश दिया जा रहा था. शनिवार को आखिरी दिन प्रत्याशी अहले सुबह ही क्षेत्र में निकल गये. लोगों के घर-घर जाकर वोट देने की अपील की. ऐसे कहा जा रहा है कि 13 मई को भी प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं से मिलकर उसे अपने पक्ष में करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. देर रात मान-मनौवल का भी दौर चलेगा. किसी के रूठने की सूचना मिलते ही प्रत्याशी के समर्थक या फिर संभव होने पर प्रत्याशी खुद ही उनके यहां पहुंच जा रहे हैं. एक-दूसरे के वोटरों को तोड़ने व जोड़ने का भी दौर चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन