छठ घाटों पर पर तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टीम

Updated:
विज्ञापन

छठ घाटों पर पर तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टीम

विज्ञापन

लखीसराय. एसडीओ प्रभाकर कुमार व एसडीपीओ शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के लखीसराय नप क्षेत्र व बड़हिया नप क्षेत्र के घाट सहित रामगढ़ चौक के घाट व नोनगढ़ चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उनके द्वारा खतरनाक घाटों का चिन्हित करते हुए वहां मजिस्ट्रेट व एसडीआरएफ सहित नाव आदि व्यवस्था करने के लिए सीओ व बीडीओ को निर्देश दिया. सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष को भी टास्क दिया गया. बड़हिया के कॉलेज घाट एवं जैतपुर घाट पर एसडीआरएफ के साथ नाव व नाविक को तैनात रखने की बात कही गयी. जैतपुर घाट पर पिछले साल नाव पलट गयी थी जिसकी सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ को नियुक्त रखने के लिए कहा गया. वहीं रेलवे पुल के समीप भी एक घाट पर नाव व नाविक की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि वे एसडीपीओ शिवम कुमार के साथ शनिवार से ही घाटों एवं चेक पोस्ट पर निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों पर एसडीआरएफ एवं नाव की व्यवस्था की जायेगी. वहीं घाट के गहरे पानी से बचने के लिए लाल कपड़ा का घेरा भी बनाया गया है एवं लोगों से अपील किया जायेगा कि वे लाल घेरा से आगे नहीं बढ़ें आगे खतरा है. जिसे लेकर सभी छठ पूजा समिति के लोगों को भी दिशा निर्देश दिया गया है. टावर वॉच से भी निगरानी रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन