संत निरंकारी मिशन ने अष्टघटी पोखर पर चलाया सफाई अभियान

डीएम ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ लखीसराय. संत निरंकारी मिशन लखीसराय द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती के अवसर पर शहर के नया बाजार स्थित अष्टघटी पोखर की साफ सफाई की गयी. इसका उद्घाटन डीएम मिथिलेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया. मौके पर डीएम श्री मिश्रा ने कहा कि उन्होंने बाबा जी का कई बार दिल्ली में समागम देखा है. उनके द्वारा बताये गये सिद्धांतों को लोग माने तो जीवन सफल हो जायेगा. बाबा जी ने कहा है कि नर में ही नारायण है, परमात्मा सभी जगह विराजमान है, नर पूजा ही नारायण पूजा है. बाबा जी के द्वारा अनेकों ऐसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जैसे रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, गरीब बच्चियों के विवाह आदि. उन्होंने कहा कि मानव को मानव से प्रेम करना चाहिए. स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत सफाई अभियान किया जाना, काफी हिस्सा जब जल स्वच्छ रहेगी तो हम लोग भी स्वच्छ रहेंगे. इसलिए जितने भी पोखर हैं, उसे हमेशा साफ-सुथरा ही रखना चाहिए. संत निरंकारी मिशन के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिला संयोजक से सूचित कुमार, अमरजीत प्रजापति, गणेश साहू, रूपेश साहू, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, पप्पू साहू, मंजू देवी, रीना देवी, सुमित्रा देवी के अलावे सैकड़ों सेवा दल महापुरुष एवं बहनें सफाई अभियान में लगे हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




