ePaper

पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल

Updated at : 28 Jul 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल

रामगढ़ चौक से शेखपुरा जाने वाली पथ के बीच नदियावा गांव के समीप पल्सर सवार युवक को पीछे से एक पिकअप ने ठोकर मार कर घसीटते हुए महिसोड़ा तक लेते चला गया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक से शेखपुरा जाने वाली पथ के बीच नदियावा गांव के समीप पल्सर सवार युवक को पीछे से एक पिकअप ने ठोकर मार कर घसीटते हुए महिसोड़ा तक लेते चला गया. जिसे देख सिसमा एवं महिसोड़ा के लोगों ने पिकअप को पड़क कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं चालक फरार होने में सफल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तेतरहाट निवासी कामेश्वर साव के पुत्र रामकुमार अपने पल्सर बाइक से शेखपुरा की ओर जा रहा था. इस दौरान पीछे से जा रही एक पिकअप बांधने उसे ठोकर मार कर घसीटते हुए दूर तक लेते चला गया. लोगों ने युवक को शेखपुरा में उपचार कराया, लेकिन युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि पिकअप को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. वहीं आवेदन दिये जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन