धानुक उत्थान महासभा की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

-स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल का प्रतिमा की अनावरण की मांग
-स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल का प्रतिमा की अनावरण की मांग लखीसराय. शहर के बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत कुमार मंडल ने की. बैठक में मुख्य अतिथि मुंगेर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रहीं कुमारी अनिता, प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल व उपाध्यक्ष विनोद मंडल मौजूद थे. बैठक के दौरान शहीद द्वार की समीप स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण, धानुक समाज को संगठित करने एवं 2020-25 की सरकार में धानुक समाज की भागीदारी पर चर्चा की गयी. इसके साथ कार्यकारिणी सदस्य भी बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्यों में अजीत कुमार मंडल, सरवन मंडल, संजय मंडल, उपेंद्र मंडल, पंचम मंडल, गौतम मंडल, शंकर मंडल को शामिल किया गया. वहीं महासभा में संजय मंडल, जलेश्वर मंडल, देवकी मंडल, सीताराम मंडल, विकास मंडल, अरविंद मंडल, मोहन मंडल, अशोक मंडल एवं चंदन मंडल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




