अज्ञात कार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Updated at : 31 May 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात कार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी. दुर्घटना के तुरंत बाद घायल महिला को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उक्त महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खैरी के स्व बृहस्पति यादव के 75 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी के रूप में की गयी है. वहीं टक्कर के बाद कार मौके से फरार हो गयी. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह सड़क पार कर रही थी. इस दौरान जमुई की ओर से आ रहे अज्ञात लग्जरी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गिरिजा देवी की मौत हो गयी. वहीं वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंचायत के मुखिया विपिन कुमार पहुंचे और मृतक परिवार वालों को ढांढस बंधाया. साथ ही मुखिया ने आश्रितों को कबीर अंत्येष्टि के तहत मिलने वाली राशि उपलब्ध करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन