ePaper

प्रेक्षकों ने संवेदनशील व दूरस्थ बूथों का निरीक्षण

Updated at : 02 Nov 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेक्षकों ने संवेदनशील व दूरस्थ बूथों का निरीक्षण

प्रेक्षकों ने संवेदनशील व दूरस्थ बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों के निमित्त सामान्य प्रेक्षक रणदीप दी, समान प्रेक्षक सिद्धार्थ दास व व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक ने जिले के अंतर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित पीरीबाजार थाना क्षेत्र दुग्धम सहित विभिन्न संवेदनशील, दूरस्थ व भौगोलिक दृष्टि से कठिन क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य अंतिम छोर के मतदाता तक निर्बाध, सुरक्षित तथा पूर्णतः पारदर्शी मतदान की सुनिश्चितता की तैयारियों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था. दुग्धम क्षेत्र लखीसराय जिला का सर्वाधिक दूरस्थ बूथ क्षेत्र माना जाता है, जहां मतदान दलों की आवाजाही, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा परिवहन व्यवस्था में विशेष रणनीतिक व्यवस्था अपेक्षित रहती है. प्रेक्षकों ने स्थल भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों की भौतिक उपलब्धता, सड़क मार्ग, वाहनों की पहुंच क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग सहायता सुविधाएं, युवा मतदाताओं हेतु प्रेरक वातावरण तथा संवेदनशील क्षेत्रों की रियल टाइम मोनिटरिंग तैयारियों की सूक्ष्म समीक्षा की. साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर दंडाधिकारी व एफएसटी/ वीएसटी/टीएसटी टीमों से फीडबैक प्राप्त कर बूथ–वार जोखिम आधारित तैयारी का आकलन किया. प्रेक्षकों ने निर्देशित किया कि निर्वाचन दिवस पर मतदाताओं को असुविधा न हो, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाता, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाताओं हेतु सुगम, सम्मानजनक व प्रोत्साहित वातावरण सुनिश्चित रहे. सुरक्षा दृष्टि से दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित संचार व्यवस्था व अतिरिक्त सतर्कता पर विशेष बल देने को कहा गया. मतदान दलों के सुरक्षित आवागमन, क्लस्टर व्यवस्था तथा रूट प्लान को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के उपरांत प्रेक्षकों ने कहा कि जिले के सबसे दूरस्थ बूथ पर भी तैयारियां उच्च मानक के अनुरूप प्रगति पर हैं. जिला पूर्णतः सक्रिय व संवेदनशील है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन