ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 6:24 PM
ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
बड़हिया. मोकामा-किऊल रेल खंड के बीच धीराडाढ़ ज्वास हाल्ट के पोल संख्या 428/25 के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए बड़हिया रेल थाना के प्रभारी श्यामनंदन चौधरी ने बताया कि धीराडाढ़ ज्वास हाल्ट के अप एवं डाउन लाइन के बीच युवक का शव पड़ा था. देखने से युवक अर्द्धविक्षिप्त लग रहा है. जिसकी अज्ञात ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गयी है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिये लखीसराय भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिये 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा. पहचान नहीं होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










