समय से पूर्व जन्म लेने वाले शिशु के विकास के लिए कंगारू मदर केयर जरूरी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Nov 2025 9:07 PM

विज्ञापन

समय से पूर्व जन्म लेने वाले शिशु के विकास के लिए कंगारू मदर केयर जरूरी

विज्ञापन

लखीसराय. समय के पूर्व जन्म लेने वाले शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कंगारू मदर केयर का पालन करना बहुत जरूरी है. दरअसल, समय से पूर्व जन्म लेने वाले शिशु का न सिर्फ वजन कम होता बल्कि, ऐसे शिशु जन्म लेने के बाद भी कई तरह की समस्याओं से घिर जाते हैं. ऐसे शिशु के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए कंगारू मदर केयर तरीके को अपनाना सबसे आसान एवं बेहतर उपाय है. इस उपाय को अपनाने से ना सिर्फ शिशु स्वस्थ होता बल्कि, शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत होता है.

बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास का होता है निर्माण

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया कि कंगारू मदर केयर बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास के निर्माण करने में काफी सहयोग करता है. बच्चा जब अपनी मां के नजदीक रहता तो मां व बच्चे के बीच भावनात्मक रिश्ता मजबूत होता है.

क्या है कंगारू मदर केयर, इसका उपयोग किस तरह होता है

कंगारू मदर केयर एक ऐसा उपाय है जो कम वजन के साथ जन्म लेने वाले शिशु के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अपनाया जाता है. इससे शिशु का वजन बढ़ता है. स्तनपान बेहतर होता है. बच्चे का तापमान सही रहता है. वह संक्रमण से दूर रहता है. बच्चे व मां के बीच रिश्ता मजबूत होता है. इसमें मां अपने सीने पर सीधे पोजीशन में शिशु को चिपकाकर रखती हैं. इस स्थिति में मां की छाती पूरी तरह खुली होनी चाहिए. जिससे मां की शरीर की गर्माहट आसानी से व जल्दी शिशु में स्थानांतरित हो सके. इससे शिशु का तापमान सही रहता है. कंगारू मदर केयर मां के अलावा पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी दे सकते हैं. सिर्फ इस दौरान इस बात का ख्याल रखना है कि शिशु को कंगारू मदर केयर की सुविधा देने वाले स्वस्थ्य हों.

कंगारू मदर केयर अपनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भी किया जाता है जागरूक

समय पूर्व जन्म लेने वाले शिशु व जन्म के पश्चात कमजोर नवजात के परिजनों को एएनएम, आशा, केयर इंडिया के कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों द्वारा भी कंगारू मदर केयर तकनीक को अपनाने के लिए जागरूक किया जाता है. दरअसल, यह तकनीक बिना खर्च का सबसे आसान और बेहतर उपाय है. इसके अलावा ऐसे शिशु का गृह भ्रमण कर भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा देखभाल एवं आवश्यक मॉनिटरिंग की जाती है. ताकि शिशु को किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर उनका समय पर उचित उपचार हो सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके.

इन बातों का रखें ख्याल

बच्चे को साफ हाथों से ही छूएं

यदि मां बुखार, सर्दी या खांसी से पीड़ित हो तो शिशु को कंगारू मदर केयर नहीं दें

घर के कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नवजात को कंगारू मदर केयर प्रदान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन