पेड़ की टहनी टूटने से मकान क्षतिग्रस्त, शिकायत करने पर की मारपीट

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र अंतर्गत मानुचक गाछी में 10 अप्रैल को तेज हवा व पानी के कारण पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से जगदीशपुर निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र देवेंद्र कुमार का आवास क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र अंतर्गत मानुचक गाछी में 10 अप्रैल को तेज हवा व पानी के कारण पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से जगदीशपुर निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र देवेंद्र कुमार का आवास क्षतिग्रस्त हो गया. पीड़ित का कहना है कि जब उसने शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गयी. मामले को लेकर देवेंद्र कुमार द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड 92/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसमें पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा के रहने वाले स्व. राम प्रसाद साह के पुत्र प्रकाश साह के अलावा मानुचक गांव के रहने वाले संजीत पासवान, रवि पासवान के पुत्र आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहां गया है कि प्रकाश साह की जमीन शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार के घर से सटा है. इसमें पेड़ लगे हैं. 10 अप्रैल को तेज हवा में पेड़ की टहनी गिरने से देवेंद्र कुमार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. शिकायत के बाद प्रकाश साह के कहने पर जमीन की देखभाल करने वाले संजीत पासवान आदि द्वारा मारपीट की गयी. ————– मारपीट को लेकर सात के खिलाफ प्राथमिकी सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना आठ अप्रैल 2025 की है. मामले को लेकर निस्ता गांव के रहने वाले राजकुमार राम की पत्नी कल्पना देवी द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें निस्ता गांव के रहने वाले स्व. विश्वेश्वर यादव के तीन पुत्रों ललन कुमार, अविनाश कुमार उर्फ छोटू यादव एवं संजय यादव के अलावा पुनीत यादव के पुत्र अमर कुमार, राहुल कुमार, जगदीश यादव के पुत्र रणवीर कुमार एवं जयराम यादव के पुत्र विकास कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त सभी लोगों ने झोपड़ी उखाड़ कर फेंक दिया व खेत जोत लिया. विरोध करने पर मारपीट की व पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन