कृमि मुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग

Updated:
विज्ञापन

बच्चों व युवाओं में कृमि मुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग दिख रहा है.

विज्ञापन

-मार्च में चला अभियान में लक्ष्य के विरुद्ध 93 प्रतिशत की उपलब्धि लखीसराय. बच्चों व युवाओं में कृमि मुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग दिख रहा है. मार्च माह में इसके लिए चलाये गये अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93 प्रतिशत की सफलता प्राप्त हुई है. इस संबंध में सीएस विनोद प्रसाद सिन्हा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कृमि मुक्ति अभियान के तहत एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गयी. इसमें निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी चार मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके के साथ-साथ सात मार्च को इसके लिए मॉप अप दिवस का आयोजन किया गया था. इस दौरान जिले में संचालित 1178 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए तीन लाख 13 हजार 464, 865 सरकारी विद्यालयों के लिए दो लाख 31 हजार 514 और 172 प्राइवेट स्कूल के लिए 75 हजार 856 लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इस तरह छह लाख 20 हजार 834 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो लाख 67 हजार 508, सरकारी विद्यालयों में दो लाख 21 हजार 350 और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में 69 हजार 98 बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गयी. इस तरह जिले में लक्षित छह लाख 20 हजार 834 के विरुद्ध पांच लाख लाख 77 हजार 956 बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल कृमि मुक्ति की दवा खिलायी गयी, जो लक्ष्य के विरुद्ध 93 प्रतिशत का अनुपात दर्शाता है. ————- महादलित टोला में आज आंबेडकर जयंती का आयोजन लखीसराय. जिला मुख्यालय पुरानी बाजार महादलित टोला वार्ड संख्या 13 संतर मोहल्ला में बहुजन समाज पार्टी जिला लखीसराय के तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनायी जायेगी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक दास जी होंगे. कार्यक्रम में लखीसराय विधानसभा व सूर्यगढ़ा विधानसभा के पार्टी सारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहेंगे. पूर्व की भांति इस कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन