दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का रखें विशेष ध्यान

Updated:
विज्ञापन

दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में रविवार को चुनाव आयोग के सामान्य प्रेक्षक सिद्धार्थ दास, पुलिस प्रेक्षक बूरुगी राजा कुमारी एवं व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक द्वारा पिपरिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षकगणों ने निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया. उन्होंने बूथों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, प्रकाश व्यवस्था एवं पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाय तथा सभी केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सुगम प्रवेश एवं आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किये जायें. इसके अतिरिक्त प्रेक्षकगणों ने क्षेत्र के बीएलओ, सेक्टर पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मियों से संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की पहचान, सुरक्षा प्रबंधन तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की. व्यय प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा व्यय की निगरानी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की तथा उड़नदस्ता दलों एवं निगरानी टीमों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि या प्रलोभन सामग्री के उपयोग पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाय. सामान्य प्रेक्षक श्री दास ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाय ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाय ताकि अधिकाधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरिया सहित अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन