24 दिसंबर से 12 जनवरी तक जिले के पांच प्रखंडों में लगेगा रोजगार कैंप

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Dec 2025 10:18 PM

विज्ञापन

जिले के पांच प्रखंडों में आगामी 24 दिसंबर से 12 जनवरी तक रोजगार कैंप का आयोजन किया जाना है

विज्ञापन

लखीसराय.

जिले के पांच प्रखंडों में आगामी 24 दिसंबर से 12 जनवरी तक रोजगार कैंप का आयोजन किया जाना है. जिसमें सदर प्रखंड लखीसराय, रामगढ़ चौक, हलसी, चानन व सूर्यगढ़ा शामिल हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार पटना, उपनिदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल एवं सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय द्वारा लखीसराय में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर, सुरक्षा अधिकारी एवं खान-दस्ता हेतु कुल 175 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है. जिसे लेकर रोजगार का कैंप का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड अंतर्गत जिला नियोजनालय लखीसराय में 24 दिसंबर को, रामगढ़ चौक प्रखंड के बीएसडीसी रामगढ़ चौक में 30 दिसंबर को, हलसी प्रखंड के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शिवसोना में सात जनवरी को, चानन प्रखंड अंतर्गत बीएसडीसी चानन में 10 जनवरी को तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बीएसडीसी सूर्यगढ़ा में आगामी 12 जनवरी को रोजगार कैंप का आयोजन किया गया है. जहां इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति तथा रंगीन फोटो के साथ चयन के लिए उक्त स्थल पहुंच कर कैंप का लाभ उठा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन