जिला बालिका क्रिकेट टीम का ट्रायल संपन्न, नौ खिलाड़ी पटना जाएंगी
Updated at : 10 Mar 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन

जिला बालिका क्रिकेट टीम का ट्रायल संपन्न, नौ खिलाड़ी पटना जाएंगी
विज्ञापन
11 से 13 मार्च तक मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार महिला क्रिकेट टीम चयन के लिए होगा ट्रायल
लखीसराय. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बालिका जिला क्रिकेट टीम का ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. ट्रायल में चयनित बालिका क्रिकेट खिलाड़ी 11 से 13 मार्च 2026 तक पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ट्रायल में भाग लेंगी. यह ट्रायल बिहार महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित किया जा रहा है. अंडर 15 वर्ग के लिए लखीसराय से केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सोनम कुमारी और कृतिका राज, बालिका विद्यापीठ की छात्राएं आफरीन परवीन व आशिया परवीन तथा एगबेल की प्रिया कुमारी का चयन हुआ है. वहीं अंडर 19 वर्ग के लिए खुशबू कुमारी, कोटी कुमारी, संध्या कुमारी और मोनी कुमारी ट्रायल में भाग लेंगी. इस अवसर पर लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिले की बालिका खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यदि उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी लखीसराय का नाम रोशन कर सकती हैं. उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिला क्रिकेट संघ के मुख्य चयनकर्ता व कोच बबलू शर्मा ने बताया कि 11 व 12 मार्च को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का ट्रायल होगा, जिसमें बिहार महिला क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह लखीसराय जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां की बेटियां राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




