मंडल कारा पहुंचे डालसा सचिव, बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायता का दिया भरोसा
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

मंडल कारा पहुंचे डालसा सचिव, बंदियों को निशुल्क कानूनी सहायता का दिया भरोसा
विज्ञापन
अक्षम बंदियों को मिलेगा सरकारी अधिवक्ता, पाकशाला से लेकर अस्पताल तक का किया निरीक्षण
लखीसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने बुधवार को मंडल कारा लखीसराय का दौरा किया गया. इसमें चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा व कमलेश कुमार भी साथ रहे. उपरोक्त लोगों द्वारा मंडल कारा में बंदियों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. वहां मिल रही विधिक सहायता का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मंडल कारा में बंद बंदियों को जानकारी दी गयी कि जो बंदी अपने खर्चे पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निशुल्क लीगल एड दिया जायेगा. वे इस संबंध में आवेदन दे सकते है. मंडल कारा में उपलब्ध बहुउद्देशीय कक्ष, पाकशाला, अस्पताल व वार्डों का भी निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपरोक्त लोगों ने बंद बंदियों से कहा कि उन्हें अगर कोई समस्या हो रही है तो बताया जाय. वहीं दी जा रही सुविधा पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया. यह निर्देश दिया गया समुचित विधि सम्मत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










